Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अपनी प्रतिभा के दम पर शिल्पा शेट्टी ने हासिल की करोडों की संपत्ति

मुंबई । 90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। फिटनेस के प्रति जुनून और मनमोहक मुस्कान के लिए पहचानी जाने वाली शिल्पा आज भी मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। अपने सफल करियर के दौरान उन्होंने न केवल लोकप्रियता हासिल की, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है, जो उन्हें बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक बनाती है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर यह जानना दिलचस्प है कि उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है और वह किन-किन बिजनेस से यह तगड़ा पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये के आसपास है। इस विशाल संपत्ति के साथ वह एक बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं, जिसका अंदाजा उनके पास मौजूद लग्जरी सामानों से लगाया जा सकता है। शिल्पा शेट्टी को गाड़ियों का भी बहुत शौक है और उनके पास एक शानदार कलेक्शन है। उनके गैरेज में 4.03 करोड़ रुपये की फेरारी पोर्टाेफिनो एम, 6.25 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, 2.25 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू आई 8, 3.63 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-मेबैक जीएलएस 600, 2.88 करोड़ रुपये की लोटस एलेत्रे, 2.81 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-एएमजी जी63, 3.02 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और 2.31 करोड़ रुपये की पोर्श कायेन जीटीएस जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

 यह कलेक्शन उनकी हाई-एंड लाइफस्टाइल का प्रमाण है। शिल्पा शेट्टी सिर्फ महंगी गाड़ियों और आलीशान जीवन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके पास मुंबई के जुहू में एक भव्य बंगला किनारा है, जिसकी कीमत कम से कम 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में वह अपने परिवार के साथ रहती हैं, और यह उनकी शानदार जीवनशैली का केंद्र है। भारत में ही नहीं, बल्कि दुबई और यूके जैसे विदेशी स्थानों पर भी उनके पास अपने आलीशान अपार्टमेंट हैं, जो उनकी वैश्विक संपत्ति को दर्शाते हैं। शिल्पा शेट्टी की व्यावसायिक समझ सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी उनकी मजबूत मौजूदगी है। वह डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर क्षेत्र में सक्रिय रूप से निवेश करती हैं और कई उभरते स्टार्टअप्स का समर्थन करती हैं, जिससे उन्हें व्यापार जगत में एक निवेशक के रूप में पहचान मिली है। वह हॉस्पिटैलिटी कंपनी बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी की सह-मालिक भी हैं, जो उनके व्यापारिक पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा, उन्होंने कई लोकप्रिय ब्रांड्स में निवेश किया हुआ है, जिनमें मामाअर्थ जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 

फिल्मों के अलावा, शिल्पा शेट्टी टेलीविजन से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास चार्ज करती हैं। इसके अलावा, वह कई रियलिटी शो में जज की कुर्सी संभालकर भी अच्छी खासी फीस लेती हैं। शिल्पा शेट्टी ने मनोरंजन और फैशन इंडस्ट्री में भी कई व्यावसायिक निवेश किए हैं। उनका एक विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो है, जिसे एसपीएस स्टूडियो के नाम से जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जहां फिल्मों और अन्य प्रोडक्शंस के लिए विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है। 

Comments (0)

Leave a Comment