Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

अर्बन क्रूजर टैसर को टोयोटा नए अवतार में करेगी लॉन्च

नई दिल्ली । जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर टैसर को टोयोटा नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नई कार में सिर्फ लुक्स ही नहीं बदलेंगे, बल्कि इंजन, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी कई बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे। टैसर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर ही आधारित मॉडल है, और फ्रोंक्स फेसलिफ्ट के ठीक बाद टोयोटा भी अपनी टैसर का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारेगी। इस नई टैसर का सबसे बड़ा बदलाव इसके बोनट के नीचे देखने को मिलेगा, जहां कंपनी मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को हटाकर नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर्र -सीरीज इंजन दे सकती है। 


यह नया इंजन खासकर शहर के ट्रैफिक में बेहतर ड्राइविंग और शानदार माइलेज के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बाे-पेट्रोल इंजन का विकल्प पहले की तरह ही मिलता रहेगा। लुक की बात करें तो, फेसलिफ्ट मॉडल में आगे का हिस्सा काफी बदला हुआ नजर आएगा, जिसमें टोयोटा की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन मिलेगा, और साथ ही एलईडी डीआरएल व बम्पर को भी स्पॉर्टी लुक दिया जाएगा। कार के अंदर बैठते ही केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होगा, जहां डैशबोर्ड के लेआउट में कुछ छोटे-मोटे सुधार किए जाएंगे और नए कलर थीम के साथ बेहतर क्वालिटी वाले सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस बार नई टैसर में आगे की सीटों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर भी दिया जा सकता है।

 गाड़ी के इंफोटेनमेंट और टेक फीचर्स को भी नया अपडेट मिल रहा है। इसमें पहले से बड़े साइज की टचस्क्रीन दी जाएगी, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही, टॉप वैरिएंट्स में एनालॉग सुइयों वाले मीटर की जगह पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जिससे गाड़ी का इंटीरियर एकदम मॉडर्न लगेगा। सुरक्षा के मामले में भी नया मॉडल काफी आगे रहने वाला है। अब इसमें सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। 


Comments (0)

Leave a Comment