Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अर्शी खान ने असम में आई बाढ़ और हिना की लाइफस्टाइल को लेकर कसा तंज

मुंबई। बिग बॉस सीजन-11 भले ही सालों पहले खत्म हो गया हो, लेकिन कुछ पूर्व प्रतिभागियों के बीच की तल्खी आज भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस सूची में अभिनेत्री हिना खान और अर्शी खान का नाम शामिल है। अर्शी अक्सर किसी न किसी बहाने हिना पर अपनी भड़ास निकालती हैं और एक बार फिर उन्होंने हिना पर निशाना साधा। इस बार अर्शी ने असम में आई बाढ़ और हिना की महंगी लाइफस्टाइल को लेकर तंज कसा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में जब अर्शी खान से हिना खान के साथ उनकी अनबन के बारे में सवाल किया गया, तो वे भड़क गईं। अर्शी ने कहा कि वे हिना खान का नाम तक नहीं लेना  चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने हिना खान और शिल्पा शिंदे की तुलना करते हुए सवाल उठाया कि हिना ने आखिर समाज के लिए किया ही क्या है? अर्शी ने दावा किया कि करने और करवाने में जमीन-आसमान का फर्क होता है।हिना खान के सोशल वर्क पर अर्शी ने कहा कि हिना ने असल में खुद कोई हैंडपंप दान नहीं किया है। बल्कि उनके किसी प्रशंसक ने उनके नाम से वह हैंडपंप लगवाया था, ताकि लोग जब पानी पिएं तो हिना को दुआ मिले। इसके ठीक उलट अर्शी ने शिल्पा शिंदे की तारीफ की। उन्होंने बताया कि शिल्पा खुद अपने निजी पैसों से बेसहारा और बूढ़ी महिलाओं के लिए काम कर रही हैं और उन्हें अपने शेल्टर होम में आश्रय दे रही हैं, जो एक वास्तविक समाज सेवा का उदाहरण है।

अर्शी ने हिना खान की अमीरी और महंगे ब्रैंड्स के प्रति उनके जुनून पर भी तंज कसा, साथ ही असम बाढ़ का मुद्दा भी उठाया। अर्शी ने सवाल किया कि अगर हिना खुद को इतनी बड़ी और पैसे वाली सेलिब्रिटी मानती हैं, तो असम में आई इतनी बड़ी समस्या और बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ दान क्यों नहीं करतीं? उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ महंगे ब्रांड्स के बैग्स लेकर बड़ी गाड़ियों में घूमने से कोई व्यक्ति सेलिब्रिटी नहीं बन जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी ने हिना को सलाह दी कि अगर वे सच में एक अच्छी इंसान हैं, तो उन्हें आगे आकर लोगों की मदद करनी चाहिए या फिर शिल्पा के शेल्टर होम में जाकर डोनेट करना चाहिए। हालांकि अर्शी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि शिल्पा इतनी स्वाभिमानी हैं कि वे हिना के पैसे कभी स्वीकार नहीं करेंगी। 

Comments (0)

Leave a Comment