https://www.effectivegatecpm.com/ruyi5vbj?key=df8d2c25e07fd4036616aa1f33a8122f

Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बाइक स्ट्रीट ट्रिपल आरएक्स की प्री-बुकिंग प्रारंभ

नई दिल्ली । ट्रॉयम्फ इंडिया ने अपनी नई परफॉर्मेंस बाइक स्ट्रीट ट्रिपल आरएक्स की प्री-बुकिंग चुनिंदा डीलरशिप्स पर शुरू कर दी है। इस मॉडल को अब भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह रुपए 12.93 लाख (एक्स-शोरूम) से ऊपर रह सकती है, जिससे यह प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में मजबूत चुनौती पेश करेगी। स्ट्रीट ट्रिपल आरएक्स को खासतौर पर ऐसे राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें सड़क और ट्रैक दोनों पर एग्रेसिव राइडिंग स्टाइल पसंद है।

यह आरएस वर्जन पर आधारित है, लेकिन इसकी राइडिंग पोजिशन और कंट्रोल को और ज्यादा ट्रैक-फोकस्ड टच दिया गया है। बाइक में 765सीसी इनलाइन-3 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 128.2 बीएचपी की शक्ति और 80 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। पावर डिलीवरी की स्मूदनेस और तेज एक्सेलेरेशन इसे अपने क्लास में और आकर्षक बनाते हैं। इसके सस्पेंशन सेटअप में ओहलिन्स एनआईएक्स 30 एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क और ओहलिन्स एसटीएक्स40 रियर मोनोशॉक शामिल हैं, जो हाई-स्पीड पर भी बेहतर कंट्रोल देते हैं। क्लिप-ऑन हैंडलबार उसकी राइडिंग पोजिशन को ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। 

ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो स्टायलेमा कैलिपर्स और ब्रेम्बो एमसीएस मास्टर सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि पिरेली डियाब्लो सुपरकोर्सा एसपी वी3 टायर हाई-स्पीड कॉर्नरिंग में उत्कृष्ट ग्रिप सुनिश्चित करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स में ट्रैक मोड वाला एबीएस, ऑप्टिमाइज्ड कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और ट्रॉयम्फ शिफ्ट असिस्ट जैसे एडवांस्ड सिस्टम शामिल हैं। 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे आधुनिकता और सुविधा दोनों का संतुलन देता है।

Comments (0)

Leave a Comment