Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

बांग्लादेश दौरे पर इस कारण युवाओं को दिये अधिक अवसर -कोच हेसन

कराची ।  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच कोच माइक हेसन ने कहा है अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्कप को देखते हुए युवा प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए ही बांग्लादेश दौरे पर अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया गया है पर इसका मतलब ये नहीं निकाला जाना चाहिये कि अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया।

हेसन के अनुसार बाबर आजम, साइम अयूब, नसीम शाह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे से बाहर रखने को टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा था कि पाकिस्तान के विश्वकप में खराब प्रदर्शन की गाज अनुभवी खिलाड़ियों पर गिरी है। हेसन ने कहा कि पाक टीम को युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने के बहुत कम अवसर मिले हैं, इसलिए हमें लगा कि बांग्लादेश दौरे में युवाओं को उतारना चाहिये। हेसन ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि किसी को बाहर किया गया।

हम केवल इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को अपने को साबित करने का अवसर दे रहे हैं। हेसन ने कहा कि अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए वे उभरते हुए खिलाड़ियों की तलाश में हैं। कोच ने कहा, जिस प्रकार साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन को दिखाया है, वैसे ही खिलाड़ी हमें चाहिये।  वहीं इससे पहले विश्वकप के लिए टीम चयन में हेसन पर मनमानी के आरोप लगे थे। पूर्व टेस्ट गेंदबाज सिकंदर बख्त ने कहा था कि विश्व कप टीम में हर खिलाड़ी हेसन की पसंद का था। कुछ खिलाड़ियों के चयन को लेकर कोच पर सवाल भी उठे थे पर उन्होंने किसी की भी सलाह नहीं मानी थी। 

Comments (0)

Leave a Comment