Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

बच्चों को विदा कर भावुक हुई फ़राह

इंस्टाग्राम पर इस मिली-जुली भावनाओं वाले पल की झलकियाँ साझा किया

फ़िल्ममेकर और कोरियोग्राफर फ़राह ख़ान उस समय भावुक हो गईं जब उनके तीनों बच्चे - दिवा, अन्या और ज़ार - कॉलेज की पढ़ाई के लिए अलग-अलग शहरों में रवाना हुए। यह पल किसी भी माता-पिता के लिए भावनाओं से भरा होता है, लेकिन एक साथ तीन बच्चों को विभिन्न शहरों में भेजने की चुनौती फ़राह के लिए और भी गहन थी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मिली-जुली भावनाओं वाले पल की झलकियाँ साझा करते हुए लिखा, अगर आपको लगता था कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है३ तो इसे 3 बार करके देखिए! 3 शहर, 3 कैंपस३ 3 बार विदाई! मेरे दिल के 3 टुकड़े३ जाओ जी लो अपनी ज़िंदगी३ लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी-पापा के पास ही आते हैं। उन्होंने अपने पति शिरीष कुंदर का भी मज़ाकिया अंदाज़ में शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने फ़ैमिली फोटो में आने के अलावा बाकी सब कुछ किया। तस्वीरों में फ़राह अपने बेटे ज़ार को गले लगाती हुई दिखीं, जबकि बाकी तस्वीरों में उनके बच्चों के साथ उनके प्यारे और कैंडिड पल कैद थे। इस भावुक पल को बखूबी बयां करने के लिए उन्होंने अपनी पोस्ट में कभी अलविदा ना कहना गाना भी जोड़ा। 



Comments (0)

Leave a Comment