Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बेटी समीशा संग योग करती दिखीं शिल्पा

मुंबई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक ऐसा प्रेरणादायक वीडियो साझा किया, जिसमें फिटनेस के साथ-साथ मां-बेटी के खूबसूरत और भावनात्मक रिश्ते की झलक भी देखने को मिली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है और खूब सराहा जा रहा है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी नन्ही बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों मां-बेटी योग मैट पर लेटकर उभय पादंगुष्ठासन करने की कोशिश करती हैं। इस दौरान, शिल्पा अपनी बेटी को यह आसन करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, लेकिन छोटी समीशा मासूमियत से कहती है कि वह इसे नहीं कर पा रही। इस पर एक मां होने के नाते शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को हौसला देती हैं और प्यार से समझाती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जो आप नहीं कर सकती। मां के इस आत्मविश्वास भरे शब्दों और हौसले के बाद, दोनों अनंतासन करती दिखती हैं। 

इस बार, समीशा शेट्टी इस आसन को बहुत अच्छे से कर लेती हैं, जो उसकी एकाग्रता और सीखने की क्षमता को दर्शाता है। इस मनमोहक वीडियो को साझा करते हुए, शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में अपने गहरे इमोशन्स और अनुभवों को व्यक्त किया। उन्होंने अपनी बेटी को प्यार से लिटिल योगी कहते हुए लिखा, यह फिट और मजबूत बने रहने की मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। साथ में स्ट्रेच करना, हंसना और सीखना मेरे लिए सबसे खास पल होता है। शिल्पा ने बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें डालने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, अगर बच्चों को छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें सिखाई जाएं, तो उनका शरीर मजबूत और दिमाग शांत बनता है। अपने फिटनेस मंत्र का सार बताते हुए उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही, बैलेंस सिखाया नहीं जाता, बल्कि रोज की आदतों से अपने आप आता है। यह संदेश न केवल योग के लिए, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन और नियमितता के महत्व को रेखांकित करता है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने 2012 में अपने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वियान रखा। वहीं, उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 2020 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। शिल्पा अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए इन खास पलों और अपनी पारिवारिक खुशियों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं और उन पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड में जब भी योग और स्वस्थ जीवनशैली की बात होती है, तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। वह न केवल खुद को फिट रखती हैं, बल्कि लगातार लोगों को स्वस्थ रहने और योग अपनाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

Comments (0)

Leave a Comment