Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

भाजपा नेता सुरेश मोहबिया ने पार्टी छोड़ी, पार्टी में मची खलबली

आगामी निगम चुनावों में नही करूंगा कोई भी काम

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी द्वारा 25 वर्ष पुराने भाजपा के बाबरपुर विधानसभा कदमपुरी वार्ड के हमेशा सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश महोलिया को बैठक में बेइज्जत करते हुए मूर्ख और दूसरी पार्टियों द्वारा भेजा व्यक्ति कहकर अपमानित करने के विरोध में उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सांसद के प्रभाव के चलते वहां मौजूद लोग भी चाह कर मेरा बचाव नहीं कर सके क्योंकि सब की महत्वाकांक्षा है कोई मनोज तिवारी से बिगाड़ना नहीं चाहता लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता जो पार्टी का झंडा उठाकर बिना स्वार्थ के खड़ा रहता है उनके साथ ऐसा होगा तब फिर पार्टी में ईमानदार कार्यकर्ताओं को अपने लिए अलग करने के अलावा कुछ नहीं होगा।

सुरेश मोहबिया ने बताया की अब आने वाले निगम चुनावों में मैं भाजपा पार्टी के लिए कोई भी कार्य नही करूंगा और ना ही अपने कर्दमपुरी मंडल से किसी भी भाजपा प्रत्याशी को जीतने दूंगा।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों के भाजपा के सत्र में सांसद मनोज तिवारी ने अपने कार्यों का किया उल्लेख कियाए उन्होंने जब यह बोला मैं सबके काम करता हूं तब मैंने हाथ खड़ा कर के बोला आपने मेरा काम नहीं किया जिसके लिए मैंने कहा था और वह भी व्यक्तिगत ना होकर जो स्थानीय लोग हमें कहते हैं। इतना सुनने के बाद तिवारी जी ज्यादा भड़क गए और बदतमीजी की। सुरेश कहते हैं लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता का अपना स्वाभिमान होता है जिसे ना चुनाव लड़ना होता ना कोई व्यक्तिगत लाभ लेना होता अपितु अपना समय पार्टी के लिए निकाल कर हमेशा खड़े रहना होता है जहां सम्मान नहीं वहां क्या रहना इसलिए मैं पार्टी को छोड़ रहा हूं।

Comments (0)

Leave a Comment