Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भारत में आईफोन 17 सीरीज का दबदबा

मुंबई। एप्पल की आईफोन 17 सीरीज ने 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हैं, जो कंपनी के कुल आईफोन शिपमेंट में 44 प्रतिशत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन लाइनअप बन गया। एक रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 सीरीज 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि आईफोन 17ई का योगदान 6 प्रतिशत और आईफोन 16ई का 5 प्रतिशत रहा। पुरानी आईफोन 15 सीरीज भी 4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखने में सफल रही।

रिपोर्ट में बताया गया हैं कि अप्रैल-जून तिमाही आमतौर पर एप्पल के लिए मौसमी रूप से धीमी रहती है, क्योंकि कंपनी अपनी अगली पीढ़ी की आईफोन 18 सीरीज लांच करने की तैयारी करती है। इस साल मेमोरी सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों ने भी कुल शिपमेंट को प्रभावित किया। एप्पल के आईपैड कारोबार पर भी टैबलेट बाजार में आई सुस्ती का असर देखने को मिला। कुल आईपैड शिपमेंट में आईपैड 11 सीरीज की हिस्सेदारी सर्वाधिक 55 प्रतिशत रही, इसके बाद आईपैड एयर 2026 सीरीज ने 38 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। सीएमआर का अनुमान है कि आगामी त्यौहारी सीजन में एप्पल की बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ सकती है, विशेषकर पहले फोल्डेबल आईफोन की संभावित लॉन्चिंग के चलते। हालांकि, सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां निकट भविष्य में बनी रह सकती हैं, इसके बावजूद भारतीय बाजार में एप्पल की मजबूत स्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 2026 के अंत तक एप्पल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगभग 12 प्रतिशत और टैबलेट बाजार में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर लेगा।

Comments (0)

Leave a Comment