Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भारतीय ग्राहकों को इंतजार है बीवाईडी सीगुल का

नई दिल्ली । भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी बीवाईडी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीवाईडी के भारतीय पोर्टफोलियो में वर्तमान में सीलियन 7, ईमैक्स 7, अट्टो 3 और सील जैसे 4 मॉडल शामिल हैं। हालांकि, भारतीय ग्राहकों को कंपनी की एक ऐसी कार का बेसब्री से इंतजार है जिसे उसने वैश्विक बाजार में 2023 में लॉन्च किया था दृ जी हां, इस कार का नाम है सीगुल। सीगुल का ट्रेडमार्क भारतीय बाजार के लिए भी कराया जा चुका है, और उम्मीद है कि इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की बजट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद सीगुल इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा टियागो ईवी, सिट्रोन ईसी3 और एमजी कॉमेट ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। चूंकि कई कंपनियां छोटी और किफायती ई-कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, इसलिए इसका आगमन सही समय पर माना जा रहा है। 

सीगुल इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसके इंटीरियर में 5-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 12.8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, लेयर्ड डैशबोर्ड, पावर्ड ड्राइवर सीट, इंटीग्रेटेड वायरलेस चार्जिंग पैड और कप होल्डर्स मिलते हैं। इसका इंटीरियर एक्सटीरियर की तुलना में अधिक प्रीमियम अहसास देता है। सीगुल एक 5-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसमें प्रोजेक्टर के साथ आइस-ब्रेकिंग आइज हेडलाइट्स और कनेक्टिंग एलईडी टेल लाइट्स के साथ बेहद खूबसूरत साइड और रियर प्रोफाइल दिया गया है। इसमें नैनो की तरह सिंगल विंडशील्ड वाइपर, पुल-अप स्टाइल डोर हैंडल और स्टाइल कवर के साथ स्टील व्हील्स दिए गए हैं। यह कार बीवाईडी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 स्केटबोर्ड पर तैयार की गई है। इसका 30 किलोवाट आवर बैटरी पैक 305 किमी की रेंज देता है, जबकि 38 किलोवाट आवर बैटरी पैक से 405 किमी की शानदार रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी/घंटा तक है। 

कंपनी ने इसे ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किया है जो फ्यूल व्हीकल से इलेक्ट्रिक व्हीकल में स्विच करना चाहते हैं। यदि यह भारतीय बाजार में लॉन्च होती है, तो यह टाटा टियागो ईवी और टाटा नेक्सन ईवी को कड़ी टक्कर दे सकती है, क्योंकि सीगुल कम कीमत में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फील देती है। इस ई-कार को पहली बार 2023 शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया था, जहां चीनी बाजार में इसे 24 घंटे में ही 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। चीनी बाजार में इसकी कीमत लगभग 9.4 लाख रुपये से लेकर लगभग 11.43 लाख रुपये तक है। इतनी कम कीमत के बाद भी यह इलेक्ट्रिक कार 405 किमी की रेंज देती है।

Comments (0)

Leave a Comment