Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हेटमायर

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी क्रिकेट सीरीज में पूरी तैयारी से उतरना होगा। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और उसके बाद 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरार भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों शिमरोन हेटमायर, शाई होप और नये खिलाड़ी कामिल पूरन से विशेष रुप से सावधान रहना होगा।

  इसका कारण है कि ये तीनों ही अच्छी लय में चल रहे हैा। हेटमायर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के क्वालीफायर में शतक लगाकर आ रहे है।  हेटमायर ने पूरे टूर्नामेंट में 45.87 की प्रभावशाली औसत से 367 रन बनाए थे। भारत दौरे पर वह केवल टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे, लेकिन भारतीय पिचों पर उनका रिकॉर्ड बेहद अच्छा रहा है। से उनकी सर्वाधिक तीन अर्धशतकीय पारियां भारत में ही आई हैं, जो यह दर्शाती है कि उन्हें यहाँ खेलना कितना पसंद है। हेटमायर भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं, जिसका सबूत उनके 2026 के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े भी हैं।उन्होंने इस साल 40.43 के औसत से 566 रन बनाए हैं, जो उनकी मारक क्षमता को दर्शाता है।

वहीं दोनो ही प्रारुपों एकदिवसीय और टी20 में  कप्तान शाई होप भी उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें भारतीय पिचों पर खेलना खूब रास आता है। भारत में उन्होंने अब तक 14 एकदिवसय पारियों में तीन शतक और इतनी ही अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, जहाँ उनका वनडे औसत 74.10 का प्रभावशाली रहा है। यह आंकड़ा उनकी निरंतरता और भारतीय परिस्थितियों में अनुकूलन क्षमता का प्रमाण है। टी20 प्रारूप में भी उनका बल्ला भारत आकर खूब चलता है। शाई होप वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइन-अप की रीढ़ की हड्डी के समान होंगे, जिनके पास अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की अद्भुत क्षमता है और वे लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं।

30 वर्षीय कामिल पूरन को टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। भले ही वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया चेहरा हों और अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हों, लेकिन उनके टी20 आंकड़े उनकी जबरदस्त प्रतिभा की गवाही देते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग के अपने सबसे पहले सीजन में उन्होंने 8 मुकाबलों में 273 रन बनाए और सेंट लूसिया किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कामिल पूरन ने घरेलू सर्किट में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिला है। इस आगामी सीरीज में सभी की निगाहें कामिल पर टिकी होंगी कि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment