Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भारतीय टीम नीदरलैंड को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर ग्रुप-ए की अंकतालिका में चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी है।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम17.3 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गयी। भारतीय टीम ने की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने 70 गेंदों में ही 115 रन बना दिये। शेफाली 38 गेंदों में 10 चौकों के साथ 55 रन बनाकर पेवेलियन लौटीं। वहीं मंधाना ने जेमिमा  के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 47 रन बनाये। मंधाना ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाये। भारतीय टीम की ओर से ऋचा 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाये। डच टीम की ओर से कैरोलिन डी लैंग ने 2 विकेट लिए। वहीं आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड को 1-1 विकेट मिला। डच टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ही आउट हो गयी।  हीथर सीगर्स ने सबसे अधिक 21 रन बनाये। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट जबकि शेफाली वर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट निकाले। 2 विकेट नंदिनी शर्मा को मिले। 


Comments (0)

Leave a Comment