Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर यात्रा निकालकर, ब्राह्मणों ने दिखाई ताकत

उत्तरपूर्वी दिल्ली। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ये शोभा यात्रा भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज, उत्तर पूर्वी दिल्ली द्वारा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया। सभी के माथे पर तिलक और हाथों फर्सा भगवान परशुराम जी जयघोश लगाते हुए यात्रा में नजर आये। जगह-जगह यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं भव्य स्वागत किया गया वही साथ ही साथ खाने-पीने का सामान भी वितरण किया गया।


 भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़ा शिव मन्दिर वेस्ट ज्योति नगर से दुर्गापुरी चैक, बलबीर नगर, 100 फुटे रोड से भगवान परशुराम द्वार बाबरपुर से वापिस चल कर वेस्ट ज्योति नगर धर्मशाला पर समाप्त हुई


 यात्रा में माननीय सांसद जी के साथ श्रीमति सत्य शर्मा (चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी MCD), श्री सचिन शर्मा, जोन चेयरमैन, शाहदरा नार्थ जोन भी रहे इस यात्रा में श्री श्याम सुन्दर त्यागी (संरक्षक RWA वेस्ट ज्योतिनगर), श्री मनमोहन सारस्वत (प्रधान, RWA वेस्ट ज्योति नगर), भारत टी.वी. संस्थापक श्री अनिल शर्मा, श्री राकेश शर्मा (के.के न्यूज), रमाकांत कौशिक, राधे श्याम कौशिक, लखन लाल शर्मा, कान्ति प्रसाद त्यागी, ब्रजेश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, बिट्ठल शर्मा और राजकुमार सारस्वत के साथ साथ ब्राह्मण समाज के प्रमुख व्यक्तियों की विषेश उपस्थिति रही


यात्रा के दौरान नारी शक्ति द्वारा तलवार बाजी और दंड युद्ध का भी प्रदर्शन किया गया। यात्रा के दौरान यमुनापार की सभी ब्राह्मण संस्थाएं एक ही मंच पर नजर आई वही यात्रा में सभी राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ लोग एवं कार्यकर्ता भी यात्रा का स्वागत करते नजर आये।



Comments (0)

Leave a Comment