Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बिग बॉस मराठी 6 ने रचा इतिहास

रितेश देशमुख की होस्टिंग वाला रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 अपनी लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड स्थापित करते हुए एक बड़े मुकाम पर पहुंच गया है। बानिजय एशिया ग्रुप का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया इस शानदार उपलब्धि का जश्न मना रहा है, क्योंकि इस सीजन ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 100 करोड़ (एक बिलियन) व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यह असाधारण उपलब्धि बिग बॉस मराठी को अब तक के सबसे चर्चित मराठी रियलिटी शोज में से एक बनाती है।

यह दर्शाता है कि दर्शकों का बेहिसाब प्यार और अलग-अलग भाषाओं में बिग बॉस फ्रेंचाइजी का क्रेज़ किस कदर बरकरार है। एंडेमोल शाइन इंडिया, जो देश के सबसे बड़े इंडिपेंडेंट एंटरटेनमेंट पावरहाउस के रूप में स्थापित है, ने ग्लोबल फॉर्मेट्स को भारतीय दर्शकों के हिसाब से ढालने में अपनी महारत साबित की है, जिससे दर्शकों को एक देसी स्वाद मिलता है। शो के मेकर्स ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, बिग बॉस मराठीः जहां ड्रामा और धमाका एक साथ मिलते हैं! सोशल मीडिया पर 1 बिलियन (100 करोड़) से ज्यादा व्यूज। यह मील का पत्थर न सिर्फ शो की व्यापक पहुंच को दर्शाता है, बल्कि भारतीय रियलिटी टेलीविजन में इसकी मजबूत स्थिति को भी उजागर करता है।

Comments (0)

Leave a Comment