Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बिहार में नीट के छात्र बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि नीट परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थी बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए पीने के पानी और सत्तू आदि की व्यवस्था करने की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से भी आग्रह किया है कि वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए पेयजल और सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं। बिहार सरकार के इस निर्णय को नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी आर्थिक और व्यावहारिक राहत के रूप में देखा जा रहा है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करते हैं। ऐसे में मुफ्त बस सेवा की सुविधा मिलने से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा और परीक्षा के दिन उनकी यात्रा से जुड़ी परेशानियां काफी कम हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त, राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं से पानी-सत्तू का इंतजाम करने की अपील को भी एक बेहद संवेदनशील पहल माना जा रहा है। इन दिनों बिहार में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। ऐसे में एग्जाम सेंटर्स, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर मिलने वाली यह राहत छात्रों को बड़ी सहूलियत देगी। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रशासन की तरफ से जल्द ही आवश्यक निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बीते 3 मई को आयोजित की गई नीट परीक्षा को पेपर लीक की शिकायतों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब इस परीक्षा का दोबारा आयोजन आगामी 21 जून को होने जा रहा है, जिसका समय दोपहर 2रू00 बजे से शाम 5रू15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Comments (0)

Leave a Comment