Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

बीसीसीआई के नकवी से ट्रॉफी नहीं ली - कोच

दुबई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब जीता हालांकि इसके बाद भी टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद  (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले साल 2025 में एशिया कप में जीत के बाद भी भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। अब ये सवाल उठता है कि टीम ने किसके कहने पर ऐसा किया था

?  तो इसका जवाब है बीसीसीआई। ये कहना है महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजुमदर का। 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया भी इस मैच में जैसे  दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद थे। फाइनल मैच समाप्त होने के बाद मजूमदार ने कहा कि बोर्ड के कहने से टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का फैसला था और पूरी टीम ने इस निर्णय का पूर्ण समर्थन किया है। मजूमदार ने कहा, यह फैसला बीसीसीआई का था और हम इसका समर्थन करते हैं। हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो गया है और हम चौंपियन हैं, यह मान लेना ही हमें संतुष्टि देता है। उन्होंने आगे बताया कि टीम का अगला ध्यान 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों पर रहेगा। 


Comments (0)

Leave a Comment