Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

बीसीसीआई ने भारत और श्रीलंका सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम आगामी एकदिवसीय विश्व कप 2027 की तैयारियों में लगी है और इसी क्रम में उसका आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इसी के तहत ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के श्रीलंका के साथ होने वाली घरेलू एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए भी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर है। इस सीरीज से भारतीय टीम को अपनी रणनीतियों और बेंच स्ट्रेंथ को आंकने का भी अवसर मिलेगा। 

तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आ रही है, और यह सीरीज विश्व कप की रणनीतियों को परखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी। सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच 13 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद, दूसरा एकदिवसीय मुकाबला 16 दिसंबर को चेन्नई के एम. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय मैच 19 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका सीरीज से पहले भारतीय न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही है। यह दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज खेलनी है।

इस दौरे से लौटने के तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी बिना किसी आराम के मैदान पर उतरेगी। एकदिवसीय सीरीज के समापन के बाद, भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का भी आयोजन होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद, दूसरा टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा।

Comments (0)

Leave a Comment