Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बजाज की जल्द आएगी नई एवेंजर 220 स्ट्रीट बाइक

नई दिल्ली । बाइक निर्माता स्वदेशी कंपी बजाज ऑटो ने वेबसाइट पर नई एवेंजर 220 स्ट्रीट को ‘कमिंग सून’ टैग के साथ सूचीबद्ध कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि एवेंजर 220 स्ट्रीट लगभग छह साल बाद वापसी कर रही है। इसे आखिरी बार वर्ष 2020 में बंद किया गया था। नई एवेंजर 220 स्ट्रीट उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिस पर एवेंजर 220 क्रूज आधारित है। बाइक में 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 19 हॉर्सपावर की ताकत और 17.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी इसे एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड जैसे दो रंग विकल्पों में पेश करेगी। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक, 737 मिमी सीट हाइट और 169 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसका वजन लगभग 160 किलोग्राम होगा। एवेंजर 220 स्ट्रीट को क्रूज मॉडल की तुलना में अधिक स्पोर्टी और शहरों में आसान राइडिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। 

इसमें छोटे हैंडलबार, मैट ब्लैक फिनिश और बिना बड़े विंडशील्ड वाला डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैलोजन हेडलाइट और स्पोर्टी पिलियन बैकरेस्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी जल्द ही इसकी कीमत की घोषणा कर सकती है। सुरक्षा के लिए बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिंगल चौनल एबीएस, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment