Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

बंगाल में अडानी समूह का बंपर निवेश

कोलकाता । दिग्गज कारोबारी समूह अडानी के चेयरमैन गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल के विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के भारी-भरकम निवेश की घोषणा की है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में, उन्होंने 4000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले गैर-लाभकारी अडानी आरोग्य मंदिर की स्थापना की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस निवेश से साल 2035 तक राज्य में लाखों रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल कर अडानी आरोग्य मंदिर 2000 बिस्तरों वाला विश्वस्तरीय अस्पताल होगा। इसमें से 1000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रहने वाले है। जहां केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत इलाज संभव होगा। इस परिसर में अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाओं से लैस एक मेडिकल कॉलेज भी शामिल होगा, जिससे राज्य में कुशल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की नई पीढ़ी तैयार होगी। यह स्वास्थ्य संस्थान सिर्फ लगभग 10,000 नए रोजगार पैदा करने की उम्मीद है।

गौतम अडानी ने जोर दिया कि बंगाल की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति को देखकर समूह 2035 तक राज्य में बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, सड़क, पुल, ग्रीन सीमेंट विनिर्माण और हाइपरस्केल डेटा सेंटर्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगा। उनका मानना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा उद्योग को आकर्षित करेगा, ऊर्जा की मांग बढ़ाएगा और अंततः युवाओं के लिए लाखों नौकरियों के द्वार खोल देगा। 

अपने संबोधन में, कारोबारी अडानी ने पश्चिम बंगाल को समूह की पूरब में दूसरी कर्मभूमि बताया और मां काली के कालीघाट मंदिर में प्रार्थना करने का जिक्र किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर जैसी विभूतियों को याद कर बंगाल की ऐतिहासिक और बौद्धिक क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति और पहचान के संरक्षण में भी योगदान देगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और उद्योग जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं।

Comments (0)

Leave a Comment