Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

चालू माह में तीन और दमदार गाड़ियां लांच की तैयारी

नई दिल्ली। चालू महीने के अगले दो हफ्तों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तीन और दमदार गाड़ियां भारत में अपनी जगह बनाने को तैयार हैं। सबसे पहले, मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय सब-4 मीटर एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन 23 जुलाई को लॉन्च करेगी। इस नए मॉडल में स्पोर्टी लाल एक्सेंट वाली नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट जैसे बाहरी बदलाव दिखेंगे। केबिन में 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें होंगी।

इंजन विकल्पों में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और सीएनजी के साथ-साथ फ्रोंक्स का 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बाे-पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। सीएनजी वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक बूट स्पेस को बढ़ाएगा। इसके बाद, टोयोटा अपनी नई जनरेशन हिल्क्स पिक-अप ट्रक को 28 जुलाई, 2026 को बाजार में उतारेगी। इसमें माइल्ड हाइब्रिड (एमएचईवी) तकनीक के साथ 48वी सिस्टम और एक शक्तिशाली 2.8-लीटर टर्बाेचार्ज्ड डीजल इंजन होगा, जो 201बीएचपी की पावर और 500एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। नया फ्रंट लुक और मस्कुलर एक्सटीरियर डिजाइन इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाएगा। होंडा अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी जेडआर-वी हाइब्रिड की कीमतों का खुलासा 20 से 21 जुलाई के बीच करने वाली है। यह प्रीमियम एसयूवी 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन के साथ होंडा के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है, जो 184बीएचपी की पावर और 22.80 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देता है।


Comments (0)

Leave a Comment