Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

चेन्नई ने दी हैदराबाद को 181 रन की चुनौती

चेन्नई । चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए  मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए और हैदराबाद के सामने जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य रखा। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत तेज रही। संजू सैमसन ने सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन बनाकर आक्रामक अंदाज दिखाया, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।  कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में 15 रन ही बना सके।

मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेलकर चेन्नई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रन भी चेन्नई के लिए अहम साबित हुए। हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली।

Comments (0)

Leave a Comment