Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

छात्रों के आंदोलन पर सलमान की अपील

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने नीट पेपर लीक आरोपों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा कर इस पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखी। सलमान ने छात्रों के आंदोलन को एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन बताया और इसके हिंसक मोड़ लेने पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने इस दौरान प्रभावित सभी छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता ने पेपर लीक को एक बहुत गंभीर मुद्दा करार दिया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट होकर खड़े हुए छात्रों और उनके माता-पिता की सराहना की। सलमान खान ने छात्रों के समर्पण, ईमानदारी और पढ़ाई के प्रति लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेहतर भविष्य और शिक्षित भारत के लिए किया गया यह आंदोलन सही दिशा में उठाया गया कदम है, बशर्ते यह शांतिपूर्ण रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। सलमान का मानना है कि इस आंदोलन का श्रेय केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए और उन्हें विश्वास है कि सरकार भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए उनका पूरा सहयोग करेगी। 

Comments (0)

Leave a Comment