Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

छोटे भाई आशीर्वाद को वैभव ने बधाई दी

लंदन । 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जहां इंग्लैंड दौरे पर गये हैं। वहीं उनका छोटा भाई भी खेल में पीछे नहीं है। वैभव का भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी अभी 10 साल का है और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसी को देखते हुए वैभव ने अपने छोटे भाई को बधाई दी है। बिहार के समस्तीपुर में खेले जा रहे एक स्थानीय अभ्यास मैच में 10 साल के आशीर्वाद ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों को कोई अवसर नहीं दिया। यह मुकाबला ऋषभ-11 और रौशन-11 की टीमों के बीच खेला जा रहा था, जिसमें ऋषभ-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया गया, और इस स्कोर तक टीम को पहुंचाने में आशीर्वाद की पारी अहम रही। आशीर्वाद ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए केवल 119 गेंदों पर 168 रनों की एक अविश्वसनीय शतकीय पारी खेल डाली। अपनी इस पारी के दौरान आशीर्वाद ने 19 चौके और 6 छक्के लगाये। उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा। छोटे भाई की इस ऐतिहासिक पारी के बाद वैभव अपनी खुशी नहीं रोक पाए। भारतीय टीम का हिस्सा बने वैभव ने तुरंत अपने आधिकारिक सोशियल मीडिया अकाउंट पर मैच का स्कोरकार्ड और छोटे भाई आशीर्वाद की तस्वीर को स्टोरी के रूप में शेयर किया। वैभव ने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए और आशीर्वाद का हौसला बढ़ाते हुए जो संदेश लिखा, वह इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि सूर्यवंशी परिवार में एक नहीं, बल्कि दो-दो फ्यूचर सुपरस्टार तैयार हो रहे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment