Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

दायरा 18 सितंबर को रिलीज होगी

मेघना गुलज़ार की आने वाली  बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही बॉलीवुड में जबरदस्त हलचल मच गयी। कोई इस फिल्म की पूरी कास्ट को एक पावरहाउस बता रहा है, तो कोई निर्देशक मेघना गुलज़ार की ताकत और संवेदनशीलता की प्रशंसा कर रहा है। यह साफ दर्शाता है कि ‘दायरा’ ने अभी से अपनी खास जगह बना ली है। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के साथ ‘राज़ी’ जैसी सफल फिल्म में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने ‘दायरा’ का ट्रेलर साझा करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “दिस कास्ट प्लस माय फेवरेट डायरेक्टर३ से नो मोर।” यानी, इतनी शानदार कास्ट और मेरी पसंदीदा डायरेक्टर के साथ भला अब और क्या ही कहा जा सकता है! वहीं, मेघना गुलज़ार के साथ ‘सैम बहादुर’ में काम कर चुके अभिनेता विक्की कौशल भी ट्रेलर से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने मेघना की उस काबिलियत की तारीफ की जिसके जरिए वह “ब्लर्ड लाइन्स वाली दुनिया” को बड़े ही प्रभावी ढंग से एक्सप्लोर करती हैं। इसके साथ ही, विक्की ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जुगलबंदी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अपनी उत्सुकता भी जाहिर की।

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इस व्यापक उत्साह को एकदम सटीक तरीके से समेटते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा, “सो मेनी फेवरेट्स इन वन फिल्म!” यानी, एक ही फिल्म में इतने सारे पसंदीदा कलाकार और निर्देशक का संगम। करण ने मेघना गुलज़ार के जीनियस एट प्ले की तारीफ करते हुए ‘दायरा’ की पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इन बड़े नामों के अलावा, अभिनेत्री सोहा अली खान और करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर भी ‘दायरा’ के ट्रेलर की सराहना करने वालों में शामिल रहीं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म के लिए अपना प्यार और समर्थन व्यक्त किया।

जिस तरह से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ‘दायरा’ के ट्रेलर पर अपना बेशुमार प्यार लुटा रही है, उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि इस ट्रेलर ने फिल्मी दुनिया के दिलों में अपनी एक खास और मजबूत जगह बना ली है। फिल्म अब दर्शकों के बीच अपनी रिलीज़ की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है, और 18 सितंबर का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है! जंगली पिक्चर्स और डॉक्टर जयंतिलाल गडा (पेन स्टूडियोज़) द्वारा निर्मित और पेन मरुधर द्वारा वितरित की जा रही यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Comments (0)

Leave a Comment