Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

देश में 17 साल बाद ये चौंपियनशिप होगी

नई दिल्ली। यहां 17 से 23 अगस्त तक होने वाले विश्व बैडमिंटन चौम्पियनशिप (बीडब्यूएफ) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस चौम्पियनशिप को लेकर स्टार खिलाड़ी पी वी सिंधु भी उत्साहित हैं। सिंधु ने उम्मीद जताई कि इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी भारत की विशेष मेहमाननवाजी का अनुभव भी करेंगे। इस चौम्पियनशिप के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम को नया रुप दिया जा रहा है। देश में 17 साल बाद ये चौंपियनशिप होगी। इसलिए इस टूर्नामेंट को लेकर प्रशंसकों में भी खासा उत्साह है। हालांकि, इसी स्टेडियम में इस साल जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान खिलाड़ियों ने सुविधाओं और परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए थे। इस बार प्रयास किये जा रहे हैं कि ऐसी कोई समस्या सामने न आये। यहां तक की बंदरों को दूर रखने के लिए भी पक्के इंतजाम किये जा रहे है। 

टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी का मुकाबला पहले दौर में मौजूदा चौंपियन और टॉप सीड चीन के शी यूकी से होगा। यह मुकाबला भारतीय प्रशंसकों के लिए टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक शुरुआती मैचों में से एक हो सकता है।वहीं पुरुष युगल में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में बाई मिली है। ऐेसे में दोनों का सामना दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल तथा थाईलैंड के चालोएमपोन चारोनकितामोर्न और वरापोल थोंगसा-न्गा के मुकाबले के विजेता से होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजरें पीवी सिंधु पर रहेंगी। पांच बार की विश्व चौंपियनशिप पदक विजेता सिंधु टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले महीने जापान ओपन का खिताब जीतकर अपनी तैयारियों का मजबूत संकेत दिया है। ड्रॉ के मुताबिक सिंधु को विश्व की  नंबर-1 दक्षिण कोरिया की एन से यंग और डिफेंडिंग चौंपियन जापान की अकाने यामागुची से खेलना है। वहीं महिला युगल में भारत की दो बार की ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनलिस्ट गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली पहले दौर में स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज से भिड़ेंगी।

अगर भारतीय जोड़ी यह मुकाबला जीतती है तो दूसरे दौर में उसका सामना अमेरिका की 16वीं वरीयता प्राप्त लॉरेन लैम और एलिसन ली की जोड़ी से हो सकता है। भारतीय खिलाड़ियों का घरेलू हालातों में कई पदक जीतने की उम्मीद कर रहा है।

Comments (0)

Leave a Comment