Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

धनुष और मृणाल ठाकुर के ब्रेक अप की अटकलें

 बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के बीच कथित सीक्रेट रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता दिख रहा है। अब दोनों को लेकर एक नया और चौंकाने वाला दावा सामने आया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों की कथित लव स्टोरी पर ब्रेक लग गया है और कुछ महीनों की डेटिंग के बाद उन्होंने अलग राहें चुनने का फैसला किया है। हालांकि, न तो धनुष ने और न ही मृणाल ने इन खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष और मृणाल ठाकुर ने अपने अफेयर को खत्म कर दिया है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों अब अलग-अलग रास्ते पर चलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अचानक हुए इस ब्रेकअप की असली वजह क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दोनों ही स्टार्स ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखा है, इसलिए इस ब्रेकअप पर अभी तक किसी का ऑफिशियल बयान नहीं आया है, जिससे उनके रिश्ते की सच्चाई पर अभी भी रहस्य बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष और मृणाल पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और उनके रिश्ते को लेकर मीडिया में लगातार चर्चाएं थीं। दोनों के रिश्ते की चर्चाएं अगस्त 2025 में तब शुरू हुई थीं, जब उन्हें मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर साथ देखा गया था। इसके अलावा, मृणाल, धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में भी नजर आई थीं। इन मौकों पर उनकी मौजूदगी ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच रिश्ते को लेकर अटकलों को और हवा दी थी। 


Comments (0)

Leave a Comment