Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

धरती की ओर बढ़ रहे अदृश्य पत्थर, जो पलक झपकते ही पूरे शहर को कर देंगे तबाह!

वाशिंगटन। अंतरिक्ष की गहराइयों में कुछ ऐसा तैर रहा है जिसने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है। हम अक्सर बड़े एस्टेरॉयड्स या टूटते तारों की बात करते हैं, लेकिन असली खतरा उन अदृश्य पत्थरों में छिपा है जो खामोशी से हमारी ओर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नासा विशेषज्ञों ने हाल ही में चेतावनी दी है जिसने वैश्विक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नासा की ग्रह रक्षा विशेषज्ञ ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि अंतरिक्ष में करीब 15,000 ऐसे एस्टेरॉयड्स मौजूद हो सकते हैं जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

ये साधारण पत्थर नहीं हैं, इनमें से हर एक में इतनी ऊर्जा है कि वे पलक झपकते ही एक पूरे शहर को राख बना सकते हैं। वैज्ञानिक इन्हें सिटी-किलर्स कह रहे हैं, क्योंकि इनका आकार करीब 500 फीट के करीब होता है। रिपोर्ट के मुताबिक बड़े एस्टेरॉयड्स की स्थिति हमें पता है और बहुत छोटे पत्थर वायुमंडल में ही जल जाते हैं, इसलिए उनसे डर नहीं है। असली चुनौती ये जरिए आकार के पिंड हैं। ये इतने छोटे हैं कि मौजूदा दूरबीनों की नजरों से बच निकलते हैं, लेकिन इतने बड़े जरूर हैं कि किसी भी क्षेत्र में भारी तबाही मचा सकें।

सबसे बड़ी समस्या इन एस्टेरॉयड्स का पता लगाना है। ये पिंड पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा कुछ इस तरह करते हैं कि वे सूरज की चमक के पीछे छिप जाते हैं। इस वजह से वे प्रकाश को परिवर्तित नहीं कर पाते और हमारी सबसे आधुनिक दूरबीनें भी उन्हें देख नहीं पातीं। आंकड़ों की मानें तो हमारे पास से गुजरने वाले करीब 25,000 एस्टेरॉयड्स में से हमें सिर्फ 40फीसदी के ठिकाने का पता है, बाकी 60फीसदी अंधेरे में गुम हैं। इस अदृश्य खतरे से निपटने के लिए नासा हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठा है। 

Comments (0)

Leave a Comment