Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

'धुरंधर 2' के 5 इमोशनल सीन, जिन्हें देख दर्शक हुए भावुक

Filmy Gossips

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इस फिल्म में काफी खून-खराबे वाले सीन हैं। इसी बीच कुछ ऐसे सीन हैं जो आपकी आंखों में आंसू ला देंगे।

फिल्म 'धुरंधर 2' के इन सीन को देख रोए लोग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है और मेकर्स को तिजोरियां भर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद पहले सप्ताह में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोगों को कितना पसंद आ रही है. फिल्म 'धुरंधर 2' में जबरदस्त एक्शन और खून-खराब दिखाया गया है। लेकिन फिल्म में खून-खराबे के बीच आंसू भी खूब बहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर 2' के किन इमोशनल सीन को देखकर दर्शक खूब रोए हैं।

जसकीरत सिंह रंगी को समझता है दोस्त पिंडा

जसकीरत सिंह रंगी अपने परिवार के साथ हुए अनान्य का बदला लेने के लिए विधायक के घर जाता है। इस दौरान उसका दोस्त गुरबाज सिंह उर्फ पिंडा उसे समझाता है कि वह बदला लेने से पहले एक बार सोच ले। पिंडा उसे काफी समझाता है लेकिन जसकीरत सिंह रंगी नहीं मानता है. इस दौरान दोनों के बीच का इमोशनल सीन आपको रोने पर मजबूर कर देगा।

 गुरबाज सिंह को मार देता है हमजा

जसकीरत सिंह रंगी जब हमजा अली मजारी बन जाता है और पाकिस्तान के ल्यारी पर राज करता है. इस दौरान उसका बचपन का दोस्त पिंडा पाकिस्तान ड्रग्स लेने पहुंचता है। दोनों की मुलाकात हो जाती है और पिंडा उसे पहचान लेता है। हमजा अली मजारी और पिंडा के भयंकर लड़ाई होती है। इस लड़ाई में पिंडा मारा जाता है और हमजा अली मजारी काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है. पिंडा उसकी बहन का पति था।

हमजा के कत्ल का इल्जाम अपने सिर ले लेता है मोहम्मद आलम

हमजा अल मजारी जब पिंडा को मार देता है तो पाकिस्तान में पहले से मौजूद भारतीय जासूस मोहम्मद आलम ये कत्ल का इल्जाम अपने ऊपर लेने की बात करता है। हमजा अल मजारी को बचाने के लिए वह ऐसा करता है ताकि भारत का मिशन आगे बढ़ता रहे। इस दौरान दोनों खूब रोते हैं। आखिरकार मोहम्मद आलम पकड़ा जाता है और पाकिस्तान के पुलिस उससे सच उगलवाने की कोशिश करते हैं। हमजा अली मजारी दिल पत्थर पर रखकर मोहम्मद आलम को गोली मार देता है।

हमजा पर बंदूक तान देती है पत्नी यलीना

हमजा अली मजारी की असली पहचान जब उसकी पत्नी यलीना को होती है तो बहुत ज्यादा गुस्से में हो जाती है। यहां तक कि यलीना अपने पति हमजा अली मजारी पर गन तान देती है और कहती है कि वह अपने मुल्क को उससे बचाएगी. इस दौरान हमजा अल मजारी उससे माफी मांगता है और दोनों के बीच सब नॉर्मल हो जाता है. ये सीन काफी ज्यादा भावुक कर देने वाला है।

मां और बहन से नहीं मिलता जसकीरत सिंह रंगी

हमजा अली मजारी अपने मिशन को पूरा करके जब भारत लौटता है तो अपने घर वापस जाता है। वह अपने असली नाम और पहचान यानी जसकीरत सिंह रंगी के साथ अपने घर पठानकोट पहुंचता है। वह अपने घर से कुछ दूर खड़ा होता है लेकिन अपनी मां और बहन से नहीं मिलता और वापस लौट जाता है. फिल्म का ये आखिरी सीन लोगों को रुला देता है।

फिल्म 'धुरंधर 2' ने कर ली इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने बीते 8 दिनों में करीब 675 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आ रहे ये स्टार्स

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे सितारे नजर आए हैं। बताते चलें कि इस फिल्म के पहले पार्ट यानी फिल्म 'धुरंधर' को काफी पसंद किया गया था।



Comments (0)

Leave a Comment