Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दिल्ली में जनगणना 2027 को लेकर अहम बैठक

दिल्ली | दिनांक 10 मार्च 2026 को नंद नगरी कार्यालय, जे-ब्लॉक में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जिलाधिकारी (डीएम) अजय कुमार जी की अध्यक्षता में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए तथा विभिन्न सरकारी विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में यमुनापार RWA/MWA फाउंडेशन (रजि.) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जो क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहा है। बैठक में जनगणना 2027 तथा SIR से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार जी ने आरडब्ल्यूए एवं एमडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से इन महत्वपूर्ण सरकारी अभियानों में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाज की भागीदारी से ही इन योजनाओं को सफल बनाया जा सकता है।


इस अवसर पर एडीएम, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (नॉर्थ-ईस्ट), एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में आरडब्ल्यूए की ओर से नरेंद्र शर्मा जी, देवेन्द्र शर्मा जी, मोती लाल जी, परशुराम रावत जी, राजीव शर्मा जी, नवाबुद्दीन जी, जगदीश चौधरी जी, लोकेश पांचाल जी, सीता राम निम्मी जी, यशपाल शर्मा जी, सुरेश मोबिया जी, वरुण अग्रवाल जी सहित अनेक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिलाधिकारी महोदय के समक्ष आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के लिए आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) जारी करने की मांग भी रखी, ताकि क्षेत्र में जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण यमुनापार RWA/MWA फाउंडेशन (रजि.) के चेयरमैन श्री दीपक शर्मा जी तथा मुकेश टांक जी इस बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।

Comments (0)

Leave a Comment