Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दिल्ली में मौसम का रुख सुस्त

 जम्मू-कश्मीर से बिहार तक भारी बारिश

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर इलाकों में मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल भारी बारिश का नजारा देखने को नहीं मिलेगा और यहां मौसम का रुख सुस्त रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में आसमान में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान किसी बड़े स्तर पर बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता के चलते इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 

दिल्ली में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान में दर्ज किया गया था। अब रविवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। एक तरफ जहां दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क है, वहीं दूसरी तरफ देश के बड़े हिस्से में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए खास तौर पर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते के मध्य तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, पंजाब के कुछ अलग-अलग हिस्सों में रविवार को तेज बारिश हो सकती है। मध्य भारत के राज्यों, खासकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस पूरे हफ्ते झमाझम बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी और पूर्वाेत्तर भारत में भी मानसून का तगड़ा असर देखने को मिल रहा है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज पानी बारिश की उम्मीद है। रविवार को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा ओडिशा और झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा। पूर्वाेत्तर के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सक्रिय मानसून के कारण लगातार बारिश होती रहेगी। पश्चिम और दक्षिण भारत के कोंकण और गोवा में लगातार भारी बारिश जारी है। गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक में भी व्यापक रूप से बारिश का अनुमान है, जबकि केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से तबाही की खबर सामने आई है। शनिवार को पहलगाम के अवूरा और देहवाथू के जंगली इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई। इस बादल फटने के कारण अवूरा के एक नाले में बाढ़ आ गई। नाले का पानी उफान पर आने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे कम से कम आधा दर्जन होटल और कई मकान पूरी तरह जलमग्न हो गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने होटलों में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस आपदा में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।


Comments (0)

Leave a Comment