Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दिल्ली पहुंचे ईशा और विजयेंद्र

कलर्स टीवी का नया शो जुही मुई अपनी अनोखी कहानी और सामाजिक संदेश के चलते लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। ऑटिज्म जैसे संवेदनशील विषय को केंद्र में रखकर बनाया गया यह शो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि लोगों के बीच जागरूकता और स्वीकार्यता का संदेश भी पहुंचा रहा है।

हाल ही में शो के मुख्य कलाकार ईशा सिंह और विजयेंद्र कुमेरिया दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शकों से मुलाकात की और शो से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। दिल्ली इस शो की कहानी का अहम हिस्सा है, क्योंकि जुही मुई की कहानी इसी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ऐसे में कलाकारों का राजधानी दौरा शो के लिए किसी होमकमिंग से कम नहीं रहा।  दिल्ली दौरे के दौरान ईशा सिंह ने कहा कि यह शहर सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि जुही मुई की कहानी का भी दिल है और लोग शो के संदेश से खुद को जोड़ पा रहे हैं। विजयेंद्र कुमेरिया ने भी दर्शकों का धन्यवाद दिया और कहा कि उनके किरदार इंस्पेक्टर सन्यम सिंह की सबसे बड़ी खूबी उसकी इंसानियत और संवेदनशील सोच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जुही मुई आगे भी समाज में करुणा, स्वीकार्यता और समझ का संदेश फैलाती रहेगी। जुही मुई को हर सोमवार से शुक्रवार रात 9रू30 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment