Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दिव्यांका और विवेक के घर आने वाला है नया मेहमान

मुंबई । शादी के करीब दस साल बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे है। सोशल मीडिया पर दिव्यांका ने एक खास पोस्ट साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री के सितारों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। 

हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि विवेक हर पल उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। एक तस्वीर में विवेक दिव्यांका के बेबी बंप पर हाथ रखकर दिल का साइन बनाते दिखते हैं, तो दूसरी में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आते हैं। वहीं एक तस्वीर में कपल छोटे बेबी शूज के जरिए आने वाले नन्हे मेहमान का संकेत देता दिखाई देता है। इन तस्वीरों में दोनों ने व्हाइट कलर की ट्विनिंग आउटफिट पहनी है, जो उनकी खुशी को और भी खास बना रही है। 

फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर भी कर रहे हैं। पोस्ट के साथ कपल ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि “10 साल बाद हमारी कहानी में एक नया मोड़ आया है। कुछ सफर जल्दी पूरे नहीं होते, बल्कि उन्हें साथ मिलकर जीना और समझना होता है। जब आपको लगता है कि कहानी पूरी हो गई है, तब जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है।” उन्होंने आगे लिखा कि वे इस पल को पूरी तरह महसूस कर रहे हैं और उनके दिल कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दिव्यांका और विवेक की यह खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

Comments (0)

Leave a Comment