Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

डकेट की जगह बेथल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

लंदन । बल्लेबाज बेन डेकेट के शानदार शतक से मेजबान इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गये तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ ही सीरीज 2-1 से जीत ली। इस मैच में मेजबान टीम की जीत के बाद से ही डकेट अपनी 141 रनों की पारी के कारण प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे थे लेकिन अवार्ड उनकी जगह 91 रन और एक विकेट लेने वाले जैकब बेथल को मिला। जिसपर सभी हैरान हो गये। वहीं अब इसका कारण सामने आया है। वह ये है कि बेथेल ने इस मैच भरतीय टीम की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का अहम विकेट लेकर मैच अपनी टीम की ओर मोड़ दिया था। रोहित ने इस मैच में 138 रन बनाये और वह मेजबान टीम की जीत में रोड़ा बने हुए थे। ऐेस में डकेट के शतक पर बेथल का ऑलराउंडर प्रदर्शन भारी पड़ा। 

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डकेट ने इस मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 135 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्का लगाकर 141 रनों की आक्रामक पारी खेली। डकेट के साथ ही उनके जोड़ीदार बेथल ने भी 91 रन बनाये। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 192 रनों की विशाल साझेदारी की, जिसने इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 388 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने भी अंत तक मुकाबला किया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 138 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं युवा शुभमन गिल ने 77 और अनुभवी विराट कोहली ने 74 रन बनाये। पर इसके बाद भी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 360 रन ही बना सके और उसे 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सभी की नजरें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड पर टिकी थीं। सभी का अंदाजा था कि  पंडितों और प्रशंसकों को उम्मीद थी कि अपनी शतकीय पारी से टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने वाले डकेट को ही यह सम्मान मिलेगा पर उनकी जगह पर बेथल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसका कारण बेथल के प्रभावशाली प्रदर्शन को बताया गया है। उन्होंने न केवल डकेट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी साझेदारी निभाई, बल्कि रोहित को आउट किया। उस समय रोहित भारत को लक्ष्य की ओर ले जा रहे थे। रोहित के पवेलियन लौटते ही मैच का पासा पूरी तरह से इंग्लैंड की तरफ पलट गया। बेथल के इस निर्णायक योगदान को डकेट के शतक से भी ऊपर रखा गया। इसी कारण उन्हें अवार्ड दिया गया। 

Comments (0)

Leave a Comment