Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दो ऑयल टैंकर माइन से टकराकर धमाके के साथ रुक गए- आईआरजीसी

तेहरान। दुनिया की तेल सप्लाई की लाइफलाइन माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर धमाकों की खबर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि देर रात दो ऑयल टैंकर समुद्री माइन से टकराकर धमाके के साथ रुक गए। इसके साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका इस इलाके में सैन्य अभियान चलाता रहेगा, तब तक होर्मुज किसी भी जहाज के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान-अमेरिका जंग की शुरुआत के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट इस समय सबसे खतरनाक समुद्री मार्गों में गिना जा रहा है। खाड़ी से निकलने वाले बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस के टैंकर इसी रास्ते से गुजरते हैं। लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यहां से गुजरने वाले जहाजों के सामने हर पल मिसाइल, ड्रोन या समुद्री माइन का खतरा बना हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने होर्मुज में टैंकरों के धमाके का दावा किया हो। पिछले सप्ताह भी आईआरजीसी ने कहा था कि दो ऑयल टैंकर माइन से टकराकर फट गए थे। हालांकि उस समय अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि ‘ज्यादातर आईआरजीसी के दावों की तरह यह दावा भी गलत है। ईरान ने दावा किया था कि उसने मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाकर होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे चार जहाजों को रोक दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इस बीच ईरान पर लगातार हमले कर रहा है। ईरान के बंदरगाहों पर धमाके हो रहे हैं। पश्चिमी ईरान के केरमानशाह प्रांत में एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स की एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन को निशाना बनाया। इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अमेरिका की ओर से भी इन ताजा घटनाओं पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Comments (0)

Leave a Comment