Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दस वर्षों में करीब 80 प्रतिशत कारें हो जाएंगी ऑटोमैटिक : गुप्ता

नई दिल्ली। कार खरीदने वाले लोग आजकल गियर बदलने और क्लच दबाने की पारंपरिक प्रक्रिया से तेजी से दूर होते जा रहे हैं। आने वाले लगभग दस वर्षों में देश की करीब 80 प्रतिशत कारें ऑटोमैटिक हो जाएंगी।

यह कहना है स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता का। उनका मानना है कि इसका स्पष्ट संकेत है कि अब उपभोक्ता ड्राइविंग में मेहनत की बजाय सुविधा और आराम को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कारण मैनुअल गियरबॉक्स की लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान समय में ऑटोमैटिक कारों की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि स्कोडा जैसी प्रीमियम कंपनियों के पोर्टफोलियो में यह आंकड़ा और भी अधिक है। कंपनी की लगभग 65 प्रतिशत कारें अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बिक रही हैं। इसका प्रमुख कारण महानगरों और बड़े शहरों में बढ़ता ट्रैफिक है, जहां बार-बार क्लच और गियर बदलना ड्राइविंग को थकाऊ बना देता है। पहले ग्राहक माइलेज और कम मेंटेनेंस को ध्यान में रखकर मैनुअल कारों को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। नई तकनीक के चलते ऑटोमैटिक गियरबॉक्स अब माइलेज के मामले में भी मैनुअल के बराबर या कई बार उससे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, इनकी विश्वसनीयता भी पहले से काफी बढ़ी है, जिससे मेंटेनेंस को लेकर लोगों की चिंता कम हुई है। 


Comments (0)

Leave a Comment