Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

दृश्यम द कन्क्लूजन की पहली झलक जारी

अजय देवगन और तब्बू अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन को लेकर दर्शकों का इंतज़ार लगातार बढ़ता जा रहा है। फ़िल्म से अजय देवगन और तब्बू के किरदारों की नई झलकियाँ जारी की गई हैं, जिसमें दोनों एक बार फिर विजय सालगांवकर और मीरा देशमुख के रूप में दमदार वापसी करते दिख रहे हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नई झलक में अजय देवगन का विजय सालगांवकर का किरदार अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता नज़र आता है। वहीं, तब्बू की मीरा देशमुख पहले से कहीं ज़्यादा दृढ़ और सालों से अनसुलझे सच का पता लगाने के लिए संकल्पबद्ध दिखाई दे रही हैं। फ़िल्म की टैगलाइन भी यह साफ संकेत देती है कि इस बार कहानी सिर्फ़ इंसाफ़ की तलाश तक सीमित नहीं होगी, बल्कि एक माँ के बदले की भावना भी इसका अहम हिस्सा बन सकती है। 

Comments (0)

Leave a Comment