Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही है दक्षिण अफ्रीका

सिडनी । एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमेशा से ही दक्षिण अफ्रीका की टीम हावी रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम एकदिवसीय में अन्य सभ्री टीमों पर भारी पड़ी है। एक प्रकार से देखा जाये तो अन्य टीमों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का जीत का रिकार्ड सबसे अच्छा है। इसके बाद भी वह अफ्रीकी टीम पर दबाव नहीं बना पाती है। दक्षिण अफ्रीका एकमात्र ऐसी टीम है जिसका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में जीत का प्रतिशत 50 से भी अधिक है। वहीं भारतीय टीम इस सूची में तीसरे स्थान है। 

आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 113 मुकाबले खेले हैं। इनमें से उसने शानदार तरीके से 57 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 52 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह आंकड़ा 50.9 फीसदी के प्रभावशाली जीत प्रतिशत को दर्शाता है। ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व चौंपियन और सबसे सफल टीम के खिलाफ हारने से ज्यादा मैच जीतना वाकई एक कमाल की उपलब्धि है, जो दक्षिण अफ्रीका को अन्य सभी टीमों से अलग खड़ा करती है।

यह दबदबा केवल ऐतिहासिक आंकड़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हाल के वर्षों में भी स्पष्ट रूप से देखा गया है। सान 2016 से लेकर अब तक दक्षिण् अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल पांच एकदिवसीय सीरीज खेली गई हैं, और हर बार अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इन सीरीज के परिणाम साउथ अफ्रीका के एकतरफा दबदबे को दिखाते हैं। साल 2016 में साउथ अफ्रीका ने 5-0 से क्लीन स्वीप किया, 2018 में 2-1 से जीत दर्ज की, 2020 में 3-0 से फिर क्लीन स्वीप किया, 2023 में 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की और 2025 में भी 2-1 से सीरीज अपने नाम की। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय में सबसे ज्यादा जीत के प्रतिशत पर गौर करें तो स्थिति और भी स्पष्ट हो जाती है। दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत  50.9 रहा है। वहीं वेस्टइंडीज का 42.7 है  जबकि भारत 40.7 है। वहीं  इंग्लैंड जीत प्रतिशत 40.1 रहा है। कुल जीतों के मामले में कुछ अन्य टीमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका से आगे दिख सकती हैं, लेकिन उनके जीत-हार के अनुपात में काफी अंतर है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 162 वनडे खेले हैं और उनमें से 65 जीते हैं, लेकिन 92 बार उसे हार का सामना भी करना पड़ा है। इसी तरह, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 155 में से 59 मुकाबले जीते हैं, जबकि 86 में उसे हार मिली है। वेस्टइंडीज ने 146 मैचों में 61 जीत दर्ज की हैं, लेकिन 79 मैच गंवाए हैं। इन सभी टीमों ने दक्षिण  अफ्रीका से ज्यादा मैच खेले हैं और शायद ज्यादा जीते भी हैं, लेकिन उनके जीत के प्रतिशत को देखें तो वे अफ्रीकी टीम से काफी पीछे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment