Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एकदिवसीय विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार करना : कर्स्टन

कोलंबो । श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के नये मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने अपना पद संभाल लिया है और श्रीलंकाई टीम को 2027 एकदिवसीय विश्वकप के लिए तैयार करने की योजना भी बना ली है। कर्स्टन का कहना है कि वह एकदिवसीय विश्व कप के लिए एक ऐसी मजबूत टीम तैयार करना है, जो खिताब की दौड़ में एक प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आये। कर्स्टन ने टीम को बेहतर बनाने की अपनी रणनीति की जानकारी देते हुए कहा, हम सभी प्रारुप में  टीम  से बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं क्योंकि आने वाले समय में विश्वकप के अलावा कई और मुकाबले भी हैं।  । 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अगले साल अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। श्रीलंका के लिए इसमें बेहतर प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा। साल 2011 के बाद से टीम एक बार भी एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है। 

वहीं कर्स्टन ने साफ कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता सभी प्रारूपों के लिए एक सबसे संतुलित और सक्षम टीम तैयार करना है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस समय मेरी प्राथमिकता यही है, और मैंने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। हमारा ध्यान अलग-अलग प्रारूपों में विभिन्न भूमिकाओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने पर केंद्रित है, जिससे टीम हर स्थिति में मजबूत दिख सके। इससे साफ है कि उका यह दिखाता है कि वह केवल एक-दिवसीय क्रिकेट पर नहीं, बल्कि सभी प्रारुपों के लिए बेहतर टीम तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका ने हाल ही में टी20 विश्व कप के कुछ मैचों में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे यह पता चलता है कि खिलाड़ियों में काफी  क्षमताएं मौजूद है। हमें बस इस क्षमता को निरंतरता में बदलने की जरूरत है, कर्स्टन ने जोर दिया। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ता के साथ, श्रीलंकाई टीम निश्चित रूप से 2027 विश्व कप में अपना प्रभाव दिखा सकती है । 

Comments (0)

Leave a Comment