Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए एक और तेज गेंदबाज शामिल करे इंग्लैंड - ब्रॉड

बर्मिंघम । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि अगामी एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए टीम में एक और तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया जाये। ब्रॉड के अनुसार इसका लाभ ये होगा कि एक तेज गेंदबाज बैकअप के तौर पर टीम के पास तैयार रहेगा। ब्रॉड के अनुसार भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय में मिली हार से टीम की कमजोरियां सामने आ गयी हैं। उन्होंने आगाह किया है कि यदि इन कमियों को अभी ठीक नहीं किया गया तो विश्वकप में टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्रॉड का मानना है कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण के पास अभी दबाव बनाकर लगातर विकेट लेने के लिए पर्याप्त गेंदबाज नहीं हैं। जब भी अच्छी बल्लेबाजी वाली टीम सामने आती है। गेंदबाजी दबाव में आ जाती है। 

ब्रॉड के अनुसार भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में मेजबान टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आयी। उनके पास भारतीय बल्लेबाजों को रोकने या विकेट लेने के लिए असरदार गेंदबाज नहीं थे। इससे सफेद गेंद क्रिकेट में टीम की कमजोर सामने आ गयी। ब्रॉड के अनुसार एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करने से टीम को न केवल अधिक विकल्प मिलेंगे बल्कि अलग-अलग हालातों और पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी बढ़ेगी। यह गेंदबाजों के वर्कलोड को भी साझा करेगा और उन्हें पूरे टूर्नामेंट में ताजा रखने में मदद करेगा। उनका मानना है कि अब से विश्व कप तक का समय नई रणनीतियों को आजमाने और युवा तेज गेंदबाजों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि वे बड़े मंच के लिए तैयार हो सकें। उनके अनुसार इंग्लैंड का एकदिवसीय रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसकना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कुछ गंभीर सुधारों की आवश्यकता है। उनका यह भी मानना है कि इंग्लैंड को सीम-बॉलिंग विकल्पों की कमी को तुरंत दूर करना चाहिए क्योंकि अगला एकदिवसीय विश्व वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। साथ ही कहा कि वहां तेज़ और लंबे कद के गेंदबाज ही असरदार साबित होंगे। 

Comments (0)

Leave a Comment