Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एशियन लीजेंड्स लीग में 2 अगस्त को होगा मुकाबला

मुम्बई । भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों का प्रशंसकों को हमेशा से ही इंतजार रहता है। वहीं  अब रिटायर्ड क्रिकेटरों की की एशियन लीजेंड्स लीग में ये दोनो देशों की टीमें 2 अगस्त को फिर आमने-सामने होंगी। इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटरों की इंडियन रॉयल्स का मुकाबल पाकिस्तान पैंथर्स से होगा। पहले ये टूर्नामेंट 2 जून 2026 से केन्या के नैरोबी स्थित जिमखाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था पर अब इसे  अगस्त में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जाएगा। पहले सत्र में लीग को मिली शानदार सफलता को देखते हुए लीग इस बार और भी बड़े स्तर पर वापसी करने जा रही है। ये सभी मुकाबले जाम्बिया के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

इसमें भारत की इंडियन रॉयल्स का मुकाबला  पाकिस्तान पैंथर्स से होगा। 

20 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें विभिन्न एशियाई देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक मंच पर नजर आयेंगे। इस टूर्नामेंट को रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप भी कहा जाता है। इस टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला 2 अगस्त को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसका प्रशंसक अभी से ही इंतजार कर रहे हैं। एशियन लीजेंड्स लीग में इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स के अलावा श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी। लीग अधिकारियों ने कह है  कि इस टूर्नामेंट में केवल एशियाई देशों की टीमों को ही भाग लेने की अनुमति होगी, जिससे यह प्रतियोगिता एशियाई क्रिकेट की विरासत, जुनून और प्रतिद्वंद्विता का  उत्सव बनेगी। सीजन 2 में श्रीलंकाई दिग्गज तिषारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान के अलावा भारत के ऋषि धवन, मोहित शर्मा वहीं अफगान टीम के  असगर अफगान श्रीलंका के दनुष्का गुणथिलका, भारत के  नमन ओझा, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन सहित कई दिग्गज क्रिकेटर मैदान में नजर आ सकते हैं। 

दोने टीमें इस प्रकार हैं- 

इंडियन रॉयल्स

शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायुडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शदाब जकाती, पवन नेगी

पाकिस्तान पैंथर्स

उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शर्जील खान, यासिर शाह, सामी असलम, शोएब मलिक, राना नईम अनवर, मोहम्मद इरफान, नवेद-उल-हसन, इमरान नजीर

Comments (0)

Leave a Comment