Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एसयूवी स्कॉर्पियो एन के नए मॉडल का बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली । वाहन निर्माता स्वदेशी कंपनी महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो एन के नए मॉडल का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। इस लोकप्रिय एसयूवी को कंपनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च करने वाली है। इस अपडेटेड मॉडल में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनकी तस्वीरें और लीक हुए वीडियो पहले ही सामने आ चुके हैं। स्थानीय डीलरशिप पर पहुंचने लगी इस एसयूवी में सबसे बड़े बदलावों में से एक पैनोरमिक सनरूफ होगा, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में एक बड़ी टचस्क्रीन यूनिट और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा, जिन्हें थार और एक्सयूवी700 से लिया गया है। इस मॉडल में 360-डिग्री कैमरा, पहली और दूसरी रो के लिए 65 वॉट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन भी मिलेगा। नए टचस्क्रीन सिस्टम के लगने की वजह से सेंटर कंसोल में एसी वेंट्स को भी बदला गया है। 

मौजूदा महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर एम-स्टैलियन पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट एम-हॉक डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। स्कॉर्पियो एन के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4डब्ल्यूडी) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसे ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, जो इसकी मजबूती और सुरक्षा को दर्शाती है। इंटीरियर में भी अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, लेदर सीट और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। नए डिजाइन वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी-शेप्ड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, नया लोगो और क्रोमेड फिनिशिंग के साथ सिंगल ग्रिल इसके फ्रंट लुक को और आकर्षक बनाते हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment