Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एयरपोर्ट पर दिखा दिपिका का प्रेग्नेंट लुक

मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने रणवीर भी पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर कार में बैठे नजर आए। इस दौरान वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। प्रेग्नेंट दीपिका ने ओवरसाइज्ड लाइट ब्लू शर्ट के साथ ढीली और वाइड-लेग ब्लू जींस पहनी थी। दोनों आउटफिट का टोन एक जैसा था, जिससे उनका लुक कोऑर्डिनेटेड नजर आया। शर्ट में क्लासिक कॉलर, बटन-डाउन फ्रंट और फुल स्लीव्स थीं। उन्होंने ढीली शर्ट के साथ फिटेड बॉटम पहनने के बजाय वाइड-लेग डेनिम चुनी, जो पैरों पर ढीली थी। दीपिका ने लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया। उन्होंने डार्क लेदर शोल्डर बैग और ब्राउन-टिंटेड सनग्लासेस पहने थे। मेकअप सिंपल रखा और बालों को स्लीक बन में बांधा। उनके ग्रीन मैनीक्योर ने लुक में रंग का टच जोड़ा। दीपिका और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 

दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। 


Comments (0)

Leave a Comment