Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने यात्रियों को फल एव फ्रूटी बांटी

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित नोएडा एक्सपो सेंटर के निकट संचालित 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में छठवें दिन गौरी शिक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन मुकेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन, अर्चन कर कांवड़ यात्रियों को फल और फ्रूटी वितरित की। इसके बाद उन्होंने शिविर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने सेवा में जुटे स्वयंसेवकों से बातचीत कर यात्रियों की आवश्यकताओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। मुकेश शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से लगातार संचालित यह शिविर सेवा सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत कर रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सेवा कार्यों का प्रभाव और व्यापक होता है। उन्होंने युवाओं से सेवा कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेने और स्वयंसेवक के रूप में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और समय को समाजहित में लगाकर सकारात्मक बदलाव में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

उनके अनुसारए सेवा में आर्थिक सहयोग के साथ समयदान और श्रमदान भी महत्वपूर्ण हैं। शिविर का आयोजन सरोकार मीडिया ग्रुप के प्रबंध संपादक निशांत शर्मा एवं पत्रकार प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर रिंकू सिंह राठौड़ भव्य वैद, आशीष शर्मा, शुभम आचार्य, वसुधा, अभिषेक कुमार दुबे, जितेंद्र बैंसला, महेश पाल, सोनू कश्यप और गोपाल यादव सहित सामाजिक कार्यकर्ताए उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।





Comments (0)

Leave a Comment