Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

गायक मासूम शर्मा को मिल रही हैं धमकियां

लोकप्रिय हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने हाल ही में एक सोशल मीडिया वीडियो के ज़रिए बताया कि उन्हें लगातार धमकियाँ मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि हरियाणा में ज़्यादातर कलाकारों को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। मासूम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने प्यारे साथी अंकित बालियान के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी अंकित से बात हुई थी और अगले ही दिन उन्हें उनके निधन की ख़बर मिली, जो उनके लिए बेहद दुखद थी। गायक ने अंकित के साथ अपने काम को याद करते हुए बताया कि उन्होंने मासूम के कुछ गानों में मॉडल के तौर पर भी काम किया था और वे स्वभाव से बहुत अच्छे थे। मासूम शर्मा ने प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता ज़ाहिर करते हुए सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की। 


Comments (0)

Leave a Comment