Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

गेंदबाजों में चहल को मिला नंबर एक स्थान

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के अनुसार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल  आईपीएल के अब तक के शीर्ष पांच गेंदबाजों में नंबर एक गेंदबाज हैं।  स्टेन के अनुसार चहल आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनकी निरंतरता और मैच जिताने की क्षमता जबरदस्त है। उन्होंने आरसीबी के लिए 113 मैचों में 22.03 के शानदार औसत से 139 विकेट लिए। इस प्रकार देखें तो  वह हर 17 गेंदों पर विकेट लेते हैं, उनका इकॉनमी रेट लगभग 7.6 है, और उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, वह मेरे अनुसार नंबर 1 गेंदबाज हैं।  स्टेन ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दूसरे नंबर पर रखा है।

उन्होंने हेजलवुड के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की खास तौर पर प्रशंसा की। हेजलवुड ने सिर्फ 27 मैचों में 45 विकेट लिए हैं। स्टेन ने कहा, हेजलवुड एक जबरदस्त गेंदबाज़ हैं। वह हर दो ओवर में वह एक विकेट ले रहे हैं।   ऑस्ट्रेलिया के ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उन्होंने तीसरे नंबर पर रखा गया है। स्टेन ने लगातार विकेट लेने की उनकी काबिलियत और शानदार इकॉनमी रेट बनाए रखने के उनके कौशल की प्रशंसा की। स्टार्क ने आरसीबी के लिए सिर्फ 27 मैच खेले और 34 विकेट लिए। वहीं चौथे नंबर पर स्टेन ने हर्षल पटेल को रखा है। हर्षल  आईपीएल में आरसीबी की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।  उन्होंने केवल 80 मैचों में 99 विकेट लिए हैं। इसमें एक बार 5 विकेट और दो बार 4 विकेट लिए हैं। वहीं दिग्गज अनिल कुंबले हो उन्होंने पांचवें नंबर पर रखा है। कुंबले 2009 से 2010 तक आरसीबी की कप्तानी करते हुए 51 मैचों 24.58 की औसत से 51 विकेट लिए। 


Comments (0)

Leave a Comment