Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

गेस्ट टीचर्स की समस्याएं विधायक अजय महावर ने सुनीं

पूर्वी दिल्ली: गेस्ट टीचर का समूह अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( पूर्ववर्ती दिल्ली अध्यापक परिषद) की टीम के साथ गोंडा क्षेत्र के यशस्वी विधायक अजय महावर जी से मिलने उनके विधायक कार्यालय यमुना विहार गई l उन्होंने जो गेस्ट टीचर  की समस्याओं को गत दिनों में विधानसभा में उठाया था उसी के लिए हम उन्हें धन्यवाद करने के लिए  उनसे मिलने पहुंचे । हम सभी ने माननीय विधायक जी से आग्रह किया कि आगामी शिक्षक दिवस से पूर्व गेस्ट टीचर्स की वेतन वृद्धि, सभी शिक्षकों को टैब की पेयमेंट ,उनकी जॉब सिक्योरिटी ,उनकी मेडिकल सुविधाएं और रिलीव्ड साथियों को रिजाइनिंग संबंधी जो डिमांड की गई है उनका पूरा कराने की कृपा करें l 


विधायक जी ने पूर्ण आश्वासन दिया कि यह लड़ाई उनकी है और इस लड़ाई को वह हमारे साथ लड़ेंगे  और हमारे हक के लिए जितना संभव हो सकता है उतना  काम करा के भी देंगे । उन्होंने हमें विश्वास दिलाया की वो जल्द से जल्द हमें वह खुशखबरी देंगे। 

 हम विधायक जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं l उन्होंने हमहे कहा की आप अपनी मांगो की लिस्ट बना कर मुझे दे दो में जल्द ही आपको  C.M.साहिबा से आप को मिलाने ले कर जाऊंगा। हम सभी माननीय विधायक जी का  दोबारा बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारे कार्य शीघ्र होगा l

  दिल्ली अध्यापक  परिषद, ABRSM की टीम  विशेष रूप से जगदीश कौशिक जी,  ज्ञानेन्द्र मावी जी, धर्मवीर शर्मा जी, पंकज  चौहान जी और संजय भारद्वाज जी का विशेष सहयोग रहा l

Comments (0)

Leave a Comment