Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

घरेलू सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - बोर्ड

जमैका । वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसकी टीम आने वाले समय में  श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके अलावा सीमित ओवरों के मुकाबले भी खेले जाएंगे। बोर्ड ने आगामी सभी प्रारुपों की सीरीज के लिए अपने घरेलू मैचों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार वेस्टइंडीज टीम घरेलू सत्र में श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चौंपियनशिप का हिस्सा भी रहेंगी। 

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच 25 से 29 जून और 3 से 7 जुलाई तक एंटीगुआ के ख्रेले जाएंगे। वहीं पाकिस्तान के साथ दो मैच त्रिनिदाद और टोबैगो में होंगे। तरौबा में 25 जुलाई से पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाएगा। वहीं सके बाद 2 अगस्त से क्वींस पार्क ओवल में सीरीज का अंतिम मैच होगा। वहीं जून में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच छह सीमित ओवरों के मैच तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 भी खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज टीम अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारी के लिए 11-21 जुलाई के बीच न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी  खेलेगी। 


Comments (0)

Leave a Comment