Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ग्रीस तुर्की की मिसाइल का मुकाबला करने तलाश रहा विकल्प-तुर्की मीडिया

नई दिल्ली। भारत की मिसाइल से तुर्की हुआ बैचेन। सबसे ज्यादा चर्चा भारत की लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल यानी एलआर.एलएसीएम को लेकर हो रही है। तुर्की की मीडिया का कहना है कि ग्रीसए तुर्की के तेजी से बढ़ते रक्षा उद्योग और मिसाइल ताकत का मुकाबला करने के लिए नए विकल्प तलाश रहा है। इसी रणनीति के तहत भारत के साथ सैन्य रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में तुर्की मीडिया का दावा है कि पिछले एक साल में ग्रीस और भारत के बीच रक्षा बातचीत तेज हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उच्चस्तरीय सैन्य बैठकों में भारतीय अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर इस मिसाइल सिस्टम की जानकारी ग्रीस को दी थी। हालांकि भारत और ग्रीस में से किसी ने भी ऐसी किसी बातचीत या सौदे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तुर्की विश्लेषकों का कहना है कि एलआर.एलएसीएम जैसी लंबी दूरी की मिसाइल ग्रीस की रणनीतिक ताकत को कई गुना बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 1500 किलोमीटर तक हो सकती है। अगर ऐसी मिसाइल ग्रीस के पास पहुंचती है तो तुर्की के अंदर मौजूद एयरबेसए रडार स्टेशनए कमांड सेंटर और दूसरे अहम सैन्य ठिकाने इसकी रेंज में आ सकते हैं। एलआर.एलएसीएम को भारत का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन विकसित कर रहा है। यह भारत के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रम का हिस्सा है। इसे निर्भय तथा इंडिजिनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल कार्यक्रमों से मिली तकनीकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। हाल के वर्षों में भारत और ग्रीस के बीच रक्षा सहयोग लगातार बढ़ा है। अभी कोई डिफेंस डील नहीं हुई हैए लेकिन बात चल रही है। ब्रह्मोस को लेकर भी दोनों देशों की बात चल रही है। दोनों देश सैन्य अभ्यासए रक्षा संवाद और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल ग्रीस को भारतीय एलआर.एलएसीएम मिसाइल दिए जाने या किसी खरीद वार्ता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


Comments (0)

Leave a Comment