Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

हेड को लेकर फैसला करे सनराइजर्स -अश्विन

चेन्नई । दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि  सनराइजर्स हैदराबाद को अगले सत्र से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को लेकर कोई फैसला करना होगा। अश्विन के अनुसार हेड का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। अश्विन के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जिस प्रकार से हेड लपरवाही से शॉट खेलकर आउट हुए उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। टीम को इस मैच में 243 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करना था। ऐसे में हेड को जिम्मेदारी से खेलना चाहिये था। इसके अलाव उन्होंने ईशान किशन की भी खराब पारी के लिए आलोचना की है। 

अश्विन के अनुसार हेड के अलावा सनराइजर्स के अन्य बल्लेबाजों ने भी गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपनी टीम को जीत से दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम यह मैच आसानी से जीत सकती थी, खासकर जिस तरह से टीम ने शुरुआती ओवरों में धमाकेदार शुरुआत की थी। अश्विन ने कहा, जब टीम पहले दो ओवर में 32-34 रन और तीन ओवर में लगभग 50 रन बना चुकी थी, तब ईशान किशन का शॉट बिल्कुल गैरजरूरी था। उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया। इतने बड़े मैच में ऐसा शॉट खेलने का कोई मतलब नहीं था। ट्रैविस हेड के कमजोर प्रदर्शन पर भी अश्विन ने सवाल खड़े किए और फ्रेंचाइजी प्रबंधन को उनके भविष्य पर विचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,  हेड ने इस सत्र में  बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैनेजमेंट को उनके बारे में जरूर सोचना चाहिए। उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। एलिमिनेटर मुकाबले में,  हेड सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए, जब वह एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे।

आईपीएल के इस सत्र में हेड का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने इस सत्र में 410 रन बनाए और केवल दो अर्धशतक लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 170.12 रहा। यह प्रदर्शन आईपीएल 2024 के मुकाबले फीका रहा, जहां उन्होंने एसआरएच के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 567 रन बनाए थे और टीम की आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बन गए थे। उस शानदार प्रदर्शन के बाद ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पिछले दो सत्र से जिस प्रकार से हेड का प्रदर्शन नीचे आया है। उससे तय है कि अगली बार टीम शायद ही उन्हें अवसर दे। 

Comments (0)

Leave a Comment