Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की तैयारी

नई दिल्ली । भारत में होंडा कार्स इंडिया कंपनी ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी का टेस्ट रन शुरू कर दिया है, जिसके साथ ही इस मॉडल की पब्लिक रोड टेस्टिंग भी आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

टेस्टिंग के दौरान एसयूवी को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न तरह की सड़कों पर चलाकर परखा जाएगा। टेस्टिंग के तहत इसे हाईवे, शहर की सड़कों और खराब रास्तों पर चलाकर देखा जाएगा कि भारतीय परिस्थितियों में इसकी परफॉर्मेंस कैसी रहती है। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम खास तौर पर गाड़ी की मजबूती, हैंडलिंग, राइड कम्फर्ट, एफिशिएंसी और भरोसेमंद प्रदर्शन पर ध्यान दे रही है। भारतीय मौसम और सड़क की स्थितियां काफी विविध होती हैं, इसलिए इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भीषण गर्मी और मॉनसून के मौसम में भी टेस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर इसकी चार्जिंग क्षमता की भी जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह गाड़ी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो। 

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का कॉन्सेप्ट पहले जापान मोबिलिटी शो 2025 में होंडा ओ क्यू के रूप में पेश किया गया था। अब उसी प्रोजेक्ट के तहत भारत के लिए तैयार किए जा रहे प्रोडक्शन मॉडल की टेस्टिंग शुरू की गई है। कंपनी के प्रमुख ताकाशी नाकाजीमा के अनुसार पूरे भारत में शुरू हुई पब्लिक रोड टेस्टिंग कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति का महत्वपूर्ण चरण है। उनका कहना है कि भारत की जलवायु और ड्राइविंग परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए वास्तविक हालात में गाड़ियों की जांच बेहद जरूरी है। कंपनी की योजना के अनुसार यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी वित्त वर्ष 2026-27 में बाजार में लॉन्च की जाएगी। इसे खास तौर पर शहरों और लाइफस्टाइल-फोकस्ड ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। 

Comments (0)

Leave a Comment